सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 जख्मी

नालंदा : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सर खास में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग और जख्मी हो गए। घटना हिलसा और दीपनगर थाना क्षेत्र में घटी है। संबंधित थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है।पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर एनएच-20 पर घटी है जहां सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्वर्गीय बिंदा महतो के 50 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सेंटरिंग का काम करते हैं काम कर घर लौट रहे थे इस दौरान यह हादसा हुआ।

इसी तरह हिलसा थाना क्षेत्र के कामता फाल्ट के समीप अनियंत्रित होकर कर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार पर सवार हिलसा थाना क्षेत्र के काली स्थान निवासी स्वर्गीय राम लखन प्रसाद के 68 वर्ष से पुत्र उदय भूषण की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि हादसे में बृजमोहन प्रसाद के पुत्र पप्पू कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। परिजनों ने बताया कि वह अपने मित्र राजकिशोर प्रसाद की पुत्री के तिलक समारोह से पटना के खुसरूपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान यहां हादसा हुआ। मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख पुकार मच गया।

यह भी पढ़े : दुर्गा मंदिर में माता के आभूषण की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

मौत

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img