Advertisment

सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत, पुत्र की हालत नाजुक

नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा एसएच पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पुत्र की हालत नाजुक है। मृतका नगर थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला निवासी स्वर्गीय आजाद की 37 वर्षीय पत्नी शबनम है। जख्मी पुत्र अरमान है।

परिजनों ने बताया कि कोराेना काल में पति का देहांत हो चुका है किसी तरह अपने बाल बच्चे का गुजारा कर रही थी। आज रोजी और रोटी कमाने के लिए आज दिल्ली जाने वाली थी। इसी कारण बेटे के साथ रिश्तेदार से मिलने गई थी। सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ ।मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामा शंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े : खड़ी हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, आग में फंसे खलासी समेत 2 की जलकर मौत, चालक गंभीर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...