सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत, बाइक पर सवार होकर बराबर जा रहे थे 2 शख्स

नालंदा : नालंदा में सड़क हादसे में एक अधेड़ की सोमवार की रात मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर-गया मुख्य मार्ग के मखदुमपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिलसा निवासी स्वर्गीय साधु शरण प्रसाद के (50) वर्षीय पुत्र गणेश प्रसाद एवं जख्मी हिलसा शहर के काली स्थान निवासी शिव शंकर प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि राजेश कुमार एवं गणेश प्रसाद बाइक पर सवार होकर बराबर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही मारुति कार ने रॉन्ग साइड में जाकर टक्कर मार दी। इस घटना में गणेश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...