पटना में Marriage Hall में शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत

पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां बीती रात एक Marriage Hall में घुस कर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में जीजा साला की मौत हो गई। घटना पटना के सगुना मोड़ खगौल रोड स्थित एक मैरिज हॉल की है जहां बीती रात एक शादी समारोह के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान साला गोल्डन कुमार और जीजा सर्वेंद्र कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि जमुई और भागलपुर से लोग शादी के लिए पटना आये थे जहां दो व्यक्ति के बीच आपसी कहासुनी के बाद बदमाशों ने सरेआम अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोगों को गोली ली जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान मुन्ना यादव, विक्की यादव और शुभम का अपने दोस्तों के साथ कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद वे लोग अपने अन्य साथियों के साथ हथियार से लैस हो कर पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

फायरिंग में जीजा साला को कई गोलियां लग गई जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- Rupauli: पिछड़ों के गढ़ में अगड़े ने दर्ज की जीत, ताकती रह गई जदयू-राजद

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Marriage Hall Marriage Hall Marriage Hall

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...