Rupauli: पिछड़ों के गढ़ में अगड़े ने दर्ज की जीत, ताकती रह गई जदयू-राजद

पूर्णिया: बिहार विधानसभा उप चुनाव में जदयू और राजद को एक बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में जदयू के कलाधर मडंल को निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने शिकस्त दी और 8211 वोटों से हरा दिया जबकि राजद को एक बार फिर बड़ा झटका लगा और लगातार चार बार की विधायक बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुए विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती आज सुबह 8 बजे से चल रही थी।

पूर्णिया के रुपौली विधानसभा सीट पर गिनती के शुरुआती दौर से जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल आगे चल रहे थे जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह दूसरे और राजद की प्रत्याशी बीमा भारती तीसरे नंबर पर चल रही थी। सातवें राउंड की गिनती से निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जदयू के प्रत्याशी को शिकस्त देते हुए बढ़त बनाई जो कि निर्णायक बढ़त के रूप में साबित हुई।

वहीं बीमा भारती को एक बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव की गिनती के हिसाब से निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 67779 वोट प्राप्त हुआ जबकि दूसरे नंबर रहे जदयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल को 59568 और राजद की बीमा भारती को 30108 वोट प्राप्त हुआ। शंकर सिंह ने कुल 8211 वोटों से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- Rupauli उपचुनाव: बिहार को क्या तीसरे विकल्प की जरूरत?

https://youtube.com/22scope

Rupauli Rupauli Rupauli

Rupauli

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...