अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसे में 2 की मौत

डिजिटल डेस्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसे में 2 की मौत। अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसे की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी समयानुसार, यह हादसा कैलिफोर्निया में गुरूवार को हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। उसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए।

फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा

अमेरिका के कैलिफोर्निया से मिली जानकारी के मुताबिक, फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास यह छोटा विमान एक बिल्डिंग पर गिर गया। यह विमान एक वेयर हाउस पर गिर गया। उसके बाद विमान में आग लग गई। घटना  बीते गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसा की जारी तस्वीर।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसा की जारी तस्वीर।

लॉस एंजिल्स से लगभग 25 मील साउथ ईस्ट में हुआ है यह हादसा…

बताया जा रहा है कि जहां यह विमान हादसा हुआ वो जगह, लॉस एंजिल्स से लगभग 25 मील साउथ ईस्ट में है।  जिस इमारत पर प्लेन क्रैश हुआ, वह फर्नीचर निर्माण कंपनी की इमारत थी।  पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर लोग मौजूद थे।

कैलिफोर्निया में हुए विमान हादसे में कइयों की हालत गंभीर, जांच जारी…

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य किया गया। तत्काल घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया जहां तुरंत उनका उपचार शुरू कराया गया। फुलर्टन पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...