Bihar Election 2025: मंच पर कुर्सी टूटने से गिरे केंद्रीय मंत्री, मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से चार दिन पहले परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के समर्थन में रविवार को एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कन्हैयाचक हाई स्कूल मैदान (परबत्ता) में आयोजित इस सभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

Bihar Election 2025: मंच पर फडणवीस और चिराग की टूटी कुर्सी

सभा की शुरुआत में ही मंच पर एक अप्रत्याशित घटना हो गई। जैसे ही फडणवीस और चिराग पासवान अपनी कुर्सियों पर बैठे, कुर्सियां टूट गईं और दोनों नेता मंच पर गिर पड़े। हालांकि, किसी को चोट नहीं लगी और कार्यकर्ताओं ने तुरंत नई कुर्सियां लगाकर स्थिति संभाली। घटना से कुछ समय के लिए सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bihar Election 2025: फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनसभा में महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं अपने महाराष्ट्र में तीन लाख बिहारियों के साथ छठ मना कर आया हूं, लेकिन राहुल गांधी छठ मैया का भी अपमान करते हैं। जो बिहार की संस्कृति का अपमान करे, बिहारवासी उसका साथ नहीं देंगे।”

फडणवीस ने आगे कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “जब बाबूलाल शौर्य जीतकर पटना जाएंगे, तो वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। अब समय लालटेन का नहीं, चिराग का है।”

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने दोहराया ये नारा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंच से अपने पुराने नारे ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, “अगर आप बाबूलाल शौर्य को जिताकर भेजते हैं, तो मैं खाद्य आपूर्ति मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं में परबत्ता को प्राथमिकता दूंगा। अब वक्त है विकास को वोट देने का।”

पासवान ने लोगों से अपील की कि वे एनडीए के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि परबत्ता क्षेत्र में उद्योग, सड़क और शिक्षा का विकास हो सके।

Bihar Election 2025: परबत्ता का राजनीतिक समीकरण

परबत्ता विधानसभा क्षेत्र जदयू का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। 2020 में जदयू के डॉ. संजीव कुमार ने आरजेडी के दिगंबर तिवारी को 951 वोटों के बेहद छोटे अंतर से हराया था। 2015 में जदयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने 28,924 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी ने परबत्ता सेगमेंट में 33,193 वोटों की बढ़त हासिल की थी।

Saffrn

Trending News

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img