जमीनी विवाद में 2 लोगों में चली गोली, 3 लोग जख्मी

दानापुर : दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबीघा में जमीनी विवाद में चली गोली। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। जिसमें तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जिसे इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटनास्थल से दो नाली बंदूक बरामद की गई है। इस बाबत जख्मी राकेश चंद्र सिन्हा के पुत्र मोहित कुमार उर्फ मिक्की ने बताया कि एक साल से देवेंद्र सिंह के जमीनी विवाद कोर्ट में चल रहा था। जिसके लेकर उसके पास कोर्ट के द्वारा कई नोटिस भेजा जा चुका है।

बुधवार के दिन देवेंद्र सिंह के पुत्र के द्वारा विवादित पांच कठ्ठा जमीन पर मिट्टी भराई का काम किया जा रहा था। जिसको लेकर घायल पक्षों ने विरोध किया। जिसके बाद देवेंद्र का पुत्र हथियार के साथ अपने आधे दर्जन लोग लेकर यहां पहुंचा। और गोलीबारी और मारपीट करने लगे। इस गोलीबार में मेरे पिता राकेश चंद्र सिन्हा और मेरी दादी धर्म देवी को जा लगी। वहीं एक गोली मेरी मां के हाथ की अंगुली को छूकर निकल गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गिरी दो नाली बंदूक को अपने कब्जे में ले छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनीबिगहा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक पक्ष को दो लोगों को गोली लगी है, तीन लोग मामूली रूप से जख्मी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...