2 लुटेरे लूट के समान के साथ गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर वाहन से लूट की घटना को अंजाम भाग रहे दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को लूट के नगद रुपया और मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा क्षेत्र स्थित लखीसराय निवासी चालक गोपाल यादव पिकअप वैन पर छिमरी लाद लाल दरवाजा होते खगड़िया जा रहा था। जब वाहन लाल दरवाजा होकर गुजरने लगा तो पूर्व नियोजित ढंग से अपराधियों के द्वार ईंट और पत्थर मारने का भय दिखाकर गाड़ी रोक चालक के पास से नगद रुपए और मोबाइल छीनकर भाग गए।

इस घटना की सूचना के बाद दो से तीन मिनट के अंदर कोतवाली थाना का डायल-112 और पुलिस गस्ती वहां पहुंच भाग रहे अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा। अपराधियों की पहचान लाल दरवाजा निवासी सौरभ कुमार और राजा कुमार के रूप में हुआ। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के एक हजार रुपया और मोबाइल को बरामद किया। साथ ही एसडीपीओ ने बताया कि इन अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है और दोनों अपराधियों पर कई कांड दर्ज है।

साथ ही कहा कि इन अपराधियों के द्वारा ईंट और पत्थर का भय दिखाकर रात्रि में वाहन चालकों को रोक चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिए थे। मुंगेर एसपी के निर्देश पुलिस के द्वारा रात्रि में सघन गस्ती किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि लूट की घटना कर रहे अपराधियों को पुलिस ने समय पकड़ लिया।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...