रंगे हाथ पकड़े गए 2 चोर, ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर की जमकर धुनाई

गोपालगंज : गोपालगंज में ग्रामीणों ने चोरी के बाइक के साथ दो चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने दोनों बाइक चोरों को एक खंभे में बांध कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है।बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह अपने दरवाजे पर बाइक लगाकर रखे हुए थे।

इसी दौरान दो युवकों ने बाइक चोरी कर भाग रहे थे। जहां ग्रामीणों ने दोनों युवकी को चोरी के बाइक से साथ रंगे हाथ पकड़ कर दोनों चोरों को जमकर पिटाई की और खंभे में रस्सी से बांधकर इसकी सूचना महम्मदपुर पुलिस को दी। इस घटना के जानकारी मिलते ही महम्मदपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी दोनो चोरो को हाजत में बंद कर पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने चोरी के बाइक के साथ चोर को पकड़ कर रखा गया था। चोरी के बाइक के साथ दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...