छपरा में एक साथ 20 छात्राएं हुई बीमार, डॉक्टर ने कहा ‘हीट स्ट्रोक’ का हुई शिकार

छपरा: बिहार के छपरा से बड़ी खबर है जहां एक विद्यालय की 20 छात्राएं एक साथ हीट स्ट्रोक का शिकार हो गई। एक एक कर सभी छात्राओं को तेज बुखार आने लगा जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला छपरा के मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा गांव में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की है जहां एक एक कर कुल 20 छात्राएं हीट स्ट्रोक की शिकार हो गई।

मामले की सूचना वार्डन अलंकार ज्योति ने मशरक अस्पताल और वरीय पदाधिकारियों को दी जिसके बाद अस्पताल से डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची और सभी छात्राओं को लेकर अस्पताल पहुंची जहां सभी इलाजरत हैं। वहीं दूसरी तरफ मामले की सूचना के बाद अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्राओं का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सभी छात्राएं लू की चपेट में आ गई हैं। फ़िलहाल सभी छात्राओं के परिजन को मामले की सूचना दे दी गई है, साथ ही सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- बक्सर बहकावे में नहीं आएगा, कमल ही खिलाएगा…

20

Highlights

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...