Advertisement
Advertisement

 21 और 22 को यलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

रांची: पुरे राज्य में 20 जुलाई से एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन दक्षिणी क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी व प. सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और मध्य क्षेत्र रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभावना है। रांची में 24 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

21 और 22 जुलाई को तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इधर, गुरुवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में सबसे अधिक 27.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगस्त और सितंबर में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा तो अच्छी बारिश होगी। इस दौरान अभी तक कम हुई बारिश की भरपाई होने की संभावना है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...