सैनिक स्कूल की परीक्षा देने आए 21 छात्र निकले कोरोना पोजेटिव

Dhanbad- गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने पहुंचे 21 परीक्षार्थी कोरोना पाटिजिव पाए गए है.

बता दें कि इस परीक्षा में कुल 235 छात्र शामिल हुए थे. इस सभी का  कोरोना गाइड लाइन के  अनुसार कोरोना जांच करवायी गयी थी. जब इसकी रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों में हड़कंप मच गया है.  सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए रविवार को तिथि निर्धारित की गई थी. राज्य शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में कुल 235 बच्चे शामिल हुए. यह परीक्षा कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए थी. परीक्षा देने के पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों की कोरोना जांच की. रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए हैं. पाजिटिव बच्चों में अधिकांश धनबाद के बाहर बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर सहित संथाल परगना जिले हैं. बच्चों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद अभिभावकों सकते में आ गए.  अभिभावकों ने अपने अपने बच्चे के लिए होम आइसोलेशन की अनुमति मांगी. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर होम आइसोलेशन का कागजात जारी कर दिया.

अभिभावकों ने बताया कि उन्हें संक्रमण की कोई जानकारी नहीं थी. रिपोर्ट आने के बाद अभिभावक परेशान दिखे. सूचना मिलते ही जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह भी स्कूल पहुंचे. उन्होंने  बताया कि बच्चे सर्दी खांसी व अन्य समस्याओं से ग्रसित हैं. यह लक्षण ए सिंप्टोमेटिक है. इसमें गंभीरता की कोई बात नहीं है.

गलवान में भारत के साथ झड़प के दौरान नदी में बह गए थे चीन के 38 सैनिक, यहां की मीडिया ने खोली पोल

मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब, लाखों का पैकेज, आईटी का युवा क्यों मांग रहा है ग्रामीणों से एक किलो आलू और एक किलो प्याज

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...