22 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सिफारिश की है कि 1633 पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए। इन पंचायत सचिवों को रैंकिंग के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा, वित्त विभाग में कोषागार पदाधिकारी और निम्नस्तरीय लिपिक को नियुक्ति मिलेगी। अन्य विभागों में भी नौकरी दी जाएगी।

सबसे कम नियुक्ति पत्र खाद्य आपूर्ति विभाग में 35 लोगों को दिए जाएंगे। भू-राजस्व में लगभग 750, वित में 150 को नियुक्ति मिलेगी। सीएम इस दिन राज्य में और भी नई नियुक्ति की घोषणा करेंगे। लगभग 2500 से अधिक पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग के सचिव राजीव अरूण एक्का ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

सचिव ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि 22 जून को सभी पंचायत सचिव समारोह स्थल में उपस्थित हों। इससे पहले सभी कागजी प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। बताया जाता है कि 2017 में ही राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने इनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी, लेकिन कार्मिक विभाग के एक पत्र के कारण नियुक्ति रोकी गई थी।

अब विभाग ने सरकार की अनुमति के बाद नियुक्ति पर लगी रोक को हटा दिया है। इसके बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पंचायत सचिवों की नियुक्ति के बाद पंचायत सचिवालय के कार्यों में सुधार होने की उम्मीद है। पंचायती राज, सहित ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित किया जा सकेगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!