पुलिस टीम पर हमला मामले में 22 लोग गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में जहां 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पूरा मामला गोपालपुर थाना के बड़हरा गांव की है। बताया जाता है कि गोपालपुर थाना के बड़हरा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह और जगन भगत के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व दोनो पक्षों की सुनवाई गोपालपुर थाना में चल रहा था। उसी दौरान एक पक्ष के जगन भगत का बेटा राजदेव कुशवाहा दूसरे पक्ष के कागजात को फाड़ दिया जसके वजह से सुनवाई स्थगित कर दिया गया।

बीते बुधवार की सुबह जगन भगत का बेटा राजदेव कुशवाहा अपने घर से किसी काम के वजह से बाहर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने राजदेव कुशवाहा को पकड़कर अपने घर में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसकी सूचना जैसे ही राजदेव के परिजनों को मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बंधक बने राजदेव को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बांधक बने युवक को छुड़ा कर अपने साथ लेकर जा रही थी तो ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग करने पर एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। जबकि छह-सात पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई। जिसे सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

यह भी देखें :

एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गोपालपुर थाना के बड़हरा गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था। इसी मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने कागज फाड़ने के विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। बंधक बने युवक को छुड़ाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिससे कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। गोपालपुर थाने में 76 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आज 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : गोपालगंज पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...