नावाडीह पनारी गांव से 2219 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद

रांची: नकली विदेशी शराब बरामद -चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में उपायुक्त अबू इमरान के निर्देशानुसार, नकली शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

टीम ने 2219 बोतल नकली विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है। तस्करों द्वारा इस नकली शराब की खेप को पड़ोसी राज्य बिहार में खपाने की योजना थी।

नावाडीह पनारी गांव से 2219 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद

नकली विदेशी शराब बरामद

उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने बताया कि एक सूचना मिली थी, जिसके अनुसार हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह क्षेत्र के पनारी गांव में शराब कारोबारियों द्वारा नकली शराब का व्यापार हो रहा था। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई की।

नकली विदेशी शराब बरामद – शिव कुमार साहू ने बताया कि इस अभियान के दौरान निम्नलिखित बोतलें बरामद की गईं:
  • आरएस 375 एमएल की 335 बोतलें
  • 1बी 750 एम एल की 104 बोतलें / 375 एम एल की 336 बोतलें
  • मैकडोवेल्स नंबर 1/750 एम एल की 60 बोतलें / 375 एम एल की 404 बोतलें
  • 7 पीएम 180 एम एल की 620 बोतलें
  • बी7 375 एम एल की 240 बोतलें
  • ट्यूबोर्ग 500 एम एल की 120 बोतलें

इसके अलावा, बड़ी मात्रा में विभिन्न शराब कंपनियों के नकली स्टिकर भी बरामद किए गए हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इन नकली शराब कारोबारियों के रूप में पनारी नावाडीह गांव के राजेश यादव, संजय यादव, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, केल यादव, कारू यादव और घंघरी गांव के अजय दास को चिन्हित किया गया है।

उत्पाद अधिक्षक ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...