बेतिया : पश्चिम चंपारण के बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चोरी गए 24 टन चावल के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गया पूरा चावल बरामद कर लिया है।
12 मार्च को पीड़ित बबलू ने आवेदन देकर अपने एग्रो चावल मिल से चावल की चोरी की दर्ज करायी थी शिकायत – SP डॉ. शौर्य सुमन
इस संबंध में बेतिया पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 12 मार्च को बबलू कुमार गुप्ता ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर अपने एग्रो चावल मिल से चावल की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड संख्या 114/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा चमड़ेल चाड़ा से पुलिस ने 923 बोरा (करीब 24 टन) चावल बरामद किया है।

पुलिस ने इसके साथ ही WB-11D-1011 नंबर का ट्रक भी जब्त किया
पुलिस ने इसके साथ ही WB-11D-1011 नंबर का ट्रक भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर विक्की साव और चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जितने भी पुलिसकर्मी उद्दभेदन में शामिल थे, सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े : स्वर्ण व्यापारी से 10 से 12 लाख की लूट, पीड़ित परिवार ने आकर दिया SP को आवेदन
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


