नीतीश ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा इत‍िहास, PM मोदी ने लहराया गमछा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी थी। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्री भी शपथ ली। बीजेपी के कोटे से सरकार में दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

पीएम नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। इसके बाद सभी मंत्री के साथ फोटो ली गई। फिर नीतीश ने मोदी हाथ पकड़ दोनों ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। फिर पीएम मोदी ने गमछा लहाराया।

PM CM 22Scope News

शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है, कई दिग्गज ने की शिरकत

नीतीश कुमार की गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है। जिसमें कई दिग्गज शामिल रहे। नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों में मंगल पांडे, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, मदन सहनी भी शामिल हैं. जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के शपथग्रहण में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ एनडीए की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

NDA All 11 22Scope News

PM CM 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Big Breaking : ‘2025 फिर से नीतीश’, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ…

अंशु झा, अमित झा, सौरव सिंह और स्नेहा राय की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...