भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वां जिला सम्मेलन

सिवान : सिवान जिले के नौतन प्रखंड के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का 25वां जिला सम्मेलन हुआ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो पार्टी के सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पूंजीपतियों का सरकार है। पूंजीपत्तियों के लोन माफ करती है लेकिन किसान मजदूर का नहीं। बैरिया प्रखंड नूतन योग पार्टी बगहा धनहा ठकराहा आदि कई जगहों पर नदी के कटाव से लोग पीड़ित हो रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। बेतिया राज के जमीन पर बसे हुए लोगों को भूस्वामी का अधिकार बनाने की बात कहे।

Goal 5 22Scope News

‘डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई, करप्शन व घूसखोरी आदि फैला रही है’

कामरेड मोहम्मद हारुन लाल झंडा फहराकर संबोधन किया डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई, करप्शन और घूसखोरी आदि फैला रही है। 2025 में आगामी चुनाव में बीजेपी सरकार उखाड़ फेंकने की बात कहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की सरकार में लोकतंत्र की हनन करने का जिमा बीजेपी सरकार ठान ली है। जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने जिला की राजनीतिक स्थिति एवं जिला की समस्याओं को रखा। बीजेपी सरकार जिला से लेकर प्रखंड तक भ्रष्टाचार और महंगाई में डूबो दी है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। ज्वालाकांत द्विवेदी ने लोगों को स्वागत किया। मौके पर वेलकम द्विवेदी, मुन्ना शुक्ला, ओम प्रकाश क्रांति और त्रिलोकी राय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नियुक्त किए 58 पर्यवेक्षक…

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...