Advertisement
Advertisement

27 वर्ष पहले Naxals ने थाना से लूटी थी रायफल, अब हुआ बरामद

गया: एक समय था जब बिहार के कुछ हिस्सों में नक्सलियों का तांडव सर चढ़ कर बोलता था। आम तो आम पुलिस और सुरक्षा बल भी सुरक्षित नहीं माने जाते थे।नक्सली अक्सर पुलिस थाना भी हमला करने से बाज नहीं आते थे। हालांकि अब स्थिति काफी हद तक बदल गई है और बिहार से नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस ने 27 वर्ष पहले लूटी गई रायफल बरामद की है। मामला गया की है जहां स्थानीय पुलिस ने 27 वर्ष पहले थाना से लूटी गयी रायफल बरामद की है साथ ही एक नक्सली को भी गिरफ्तार किया है।

27 वर्ष पहले लूटी गई थी रायफल

गया के चंदौती थाना में वर्ष 1997 में नक्सलियों ने हमला कर रायफल लूट लिया था। अब गया पुलिस ने लूटी गई वह रायफल एक नक्सली के पास से बरामद कर लिया है साथ ही पुलिस ने 21 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है और एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर गुरुआ थाना के कठवारा से रायफल बरामद किया है।

पुलिस को मिली थी सूचना

मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति हथियार रखे हुए है। सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। शेरघाटी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में छापेमारी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया साथ ही 27 वर्ष पहले लूटी गई रायफल भी बरामद कर ली।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देख नक्सली भागने लगा था जिसके बाद उसकी घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा। पकडे गए नक्सली की पहचान वैद्यनाथ सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड रायफल और कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली से जब रायफल के संबंध में पूछा गया तो वह कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस की जांच में यह पता लगा कि वर्ष 1997 में चंदौती थाना में हमला कर नक्सलियों ने रायफल लूटी थी यह वही रायफल है। वही, इस मामले में अन्य की तलाश में भी पुलिस जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Indo Nepal Border पर तस्करों ने एसएसबी जवान पर फिर किया हमला, फायरिंग के बाद…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Naxals Naxals Naxals Naxals

Naxals

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...