Advertisement
Advertisement

Indo Nepal Border पर तस्करों ने एसएसबी जवान पर फिर किया हमला, फायरिंग के बाद…

Indo Nepal Border पर तस्करों ने एसएसबी जवान पर फिर किया हमला, फायरिंग के बाद...

Google पर 22Scope चुनें

पूर्वी चंपारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और सरकार समेत प्रशासन हर तरह के नशा पर प्रतिबंध को लागू करवाने के लिए लगातार काम कर रहा है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद भारत नेपाल बॉर्डर (Indo Nepal Border) पर भारी मात्रा में अवैध नशा का सामान समेत अन्य चीजों की तस्करी धरल्ले से होती है। तस्करों पर दोनों देशों की पुलिस समेत एसएसबी लगातार निगरानी करती है और तस्करों की हर कोशिश को नाकाम करने की कोशिश करती है।

तस्करों का मनोबल मानो सातवें आसमान पर है तभी तो पुलिस और एसएसबी जवानों तक पर हमला करने से बाज नहीं आते हैं। एक बार फिर तस्करों ने एसएसबी जवानों पर हमला कर दिया और एक जवान को खींच कर नेपाल की तरफ ले जाने लगे। तस्करों के द्वारा एसएसबी जवान को नेपाल की तरफ खींचे जाने के बाद जवान ने आत्मरक्षा में गोली भी चलाई। घटना रक्सौल स्थित भारत नेपाल सीमा पर प्रेम नगर की है।

नेपाल सीमा में गिरा खोखा

रक्सौल सीमा पर तैनात एसएसबी के 47वीं बटालियन के सेनानायक विकास कुमार ने बताया कि प्रेम नगर के पास एसएसबी के दो जवानों को तैनात किया गया था। इस दौरान दो युवक कुछ सामान नेपाल की तरफ से तस्करी कर भारत की तरफ आ रहे थे जिसके बाद जवानों ने उन्हें रोका। जिसके बाद कुछ और तस्कर मौके पर इकठ्ठा हो गए और एसएसबी जवानों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। तस्करों ने एसएसबी जवानों का वर्दी फाड़ दिया और उन्हें खींच कर नेपाल ले जाने लगे तब जवानों ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की। फायरिंग में खोखा नेपाल सीमा में जा गिरा जिसकी जांच नेपाल पुलिस कर रही है।

बॉर्डर पर मची अफरातफरी

तस्करों के साथ झड़प के दौरान एसएसबी जवानों के द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद बॉर्डर पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद दोनों देशों के सैन्य और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ देर के लिए सीमा पर अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि वरीय अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्थिति फिर सामान्य हो गया।

बड़े पैमाने पर होती है तस्करी

स्थानीय लोगों की मानें तो भारत के रक्सौल समेत बॉर्डर के आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में तस्करी की जाती है। नेपाल के बीरगंज के नजदीक छपकहैया गांव से संचालित तस्करों का एक गिरोह भारी मात्रा में तस्करी में संलिप्त है। बीते महीने भी एसएसबी ने तस्करी का कबाड़ जब्त किया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अब School में पत्रकार नहीं ले जायेंगे कैमरा और माइक, शिक्षा विभाग ने जारी किया…

Indo Nepal Border Indo Nepal Border Indo Nepal Border Indo Nepal Border Indo Nepal Border

Indo Nepal Border

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...