‘कुत्ते के काटने से 286 लोगों की हुई मौत’, बीजेपी सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

Desk. बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने आज लोकसभा में कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठाया और मांग की कि इससे निपटने के लिए एक समिति बनाई जाए। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बीजेपी सांसद गर्ग ने कहा कि भारत में 30.5 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा है और इससे 286 लोगों की मौत हो गई है।

लोकसभा में बोले बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, “अगर यह आंकड़ा सही है तो अकेले गाजियाबाद में एक साल में 35,000 लोगों को कुत्तों ने काटा है। छोटे-छोटे बच्चे इसका शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि खबर छपी थी कि चार दिन पहले एक मजदूर के छोटे बच्चे की रेबीज के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी।

गर्ग ने सदन में यह भी बताया कि कोई भी “कुत्ता प्रेमी” उस व्यक्ति को बचाने के लिए आगे नहीं आता, जिस पर कुत्ते ने हमला किया हो। उन्होंने कहा अगर पालतू कुत्ता किसी पर हमला करता है तो मालिकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन आवारा कुत्तों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता।

बीजेपी सांसद गर्ग ने सदन में सरकार से अनुरोध किया कि इस मामले में एक समिति बनाई जाए क्योंकि पहले भी कानून बनाए गए हैं और उन पर पुनर्विचार किया गया है। उन्होंने कहा, ”बच्चे खेल नहीं सकते, शहर के अंदर दहशत का माहौल बन गया है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि एक समिति बनाई जाए और इस मामले को उठाया जाए।”

इससे पहले जुलाई में तेलंगाना में सड़क के कुत्तों के हमले से 18 महीने के एक लड़के की मौत हो गई थी। कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोंच लिया और वे उसे कुछ दूर तक घसीटते भी ले गए। एक अन्य घटना में तेलंगाना के जगतियाल जिले में अपने घर के सामने खेल रहे एक सात वर्षीय लड़के पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से लगी चोटों के कारण उसका खून बह रहा था।

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...