2nd Day Maa Brahmacharini puja : चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, जानें व्रत कथा

2nd Day Maa Brahmacharini puja  : चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, जानें व्रत कथा- चैत्र

नवरात्रि की पूजा 2 अप्रैल से शुरू हो गई है. इस दौरान मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है.

नवरात्रि के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है.

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को अपने कार्य में सदैव विजय प्राप्त होता है.

मां ब्रह्मचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली हैं.

माता की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है.

आइए जानते हैं, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- विधि, व्रत कथा और भोग

पूजा-विधि

  • इस दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें.
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.
  • मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें.
  • अब मां दुर्गा को अर्घ्य दें.
  • मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं.
  • धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें.
  • मां को भोग भी लगाएं.
  • इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है.

मां ब्रह्मचारिणी व्रत कथा

मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था. नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, ताकि वे भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें. कठोर तप के कारण उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा. भगवान शिव की आराधना के दौरान उन्होंने 1000 वर्ष तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 वर्ष तक शाक खाकर जीवित रहीं. कठोर तप से उनका शरीर क्षीण हो गया. उनक तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि आपके जैसा तप कोई नहीं कर सकता है. आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगा. भगवान शिव आपको पति स्वरूप में प्राप्त होंगे.

ये भोग है पसंद

देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है और इसलिए इनकी पूजा के दौरान इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में अर्पित करें. चूंकि मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं. मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्यंजन अति प्रिय होते हैं. इसलिए आप उन्हें दूध से बने व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं. इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी प्रसन्न हो जाएंगी. इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...