अररिया : अररिया पुलिस ने जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधी में शामिल अभियुक्त
राजेश कुमार मंडल को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
राजेश कुमार मंडल के अलावा अन्य दो अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन अपराधियों पर जिले के विभिन्न थाना में कांड दर्ज है
और लंबे अरसे से पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से
एक देशी पिस्तौल एक खोखा एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है।
मंटू भगत की रिपोर्ट
https://22scope.com araria news today
Highlights


