3 दिवसीय मेगा एक्सपो सेमिनार का होगा आयोजन

मधुबनी : आगामी नौ फरवरी को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मधुबनी आएंगे। बेनीपट्टी के चैनपुरा बसैठ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि को लेकर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सेमिनार में कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अमृत महोत्सव एंड मेगा एक्सपो अंतराष्ट्रीय सेमिनार में 40 देशों के शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सेमिनार का आयोजन में भारत एवं बिहार सरकार के कृषि विभाग के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सेमिनार की तैयारी को लेकर एसके चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर संत कुमार चौधरी ने देते हुए बताया कि सेमिनार में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नारायण टाटू राने होंगे। वहीं विभिन्न राज्यों के भी मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी भाग लेंगे। सेमिनार में चार दर्जन से ज्यादा स्टॉल बनाए जा रहे हैं। जहां मिथिला और मधुबनी के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। डॉक्टर संत कुमार चौधरी तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

अमर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे...

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों...

JPSC CID Raid News: JPSC में परीक्षा घोटाले की जांच तेज,...

JPSC CID Raid News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को...

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...