राज्यपाल ने मधुबनी में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का किया शुभारंभ

मधुबनी : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज मधुबनी पहुंचे। उन्होंने बेनीपट्टी के चैनपुरा बसैठ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय सेमिनार में कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अमृत महोत्सव एंड मेगा एक्सपो अंतराष्ट्रीय सेमिनार में 40 देशों के शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े प्रतिनिधि पहुंचे भाग लिए।

सेमिनार में भारत एवं बिहार सरकार के कृषि विभाग के अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं। वहीं विभिन्न राज्यों के भी मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी कार्यक्रम में पहुंचे। सेमिनार में चार दर्जन से ज्यादा स्टॉल बनाए गए हैं। जहा मिथिला और मधुबनी के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
डॉक्टर संत कुमार चौधरी सभी अतिथियों का स्वागत किया।

वहीं महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सेमिनार में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फर्टिलाइजर के कारण हमारी भूमि की उर्वरक क्षमता खत्म हो रही है। उन्होंने खेती से उत्पादन बढ़ाने हेतु पारंपरिक व प्राकृतिक संसाधनों का खाद के रूप में उपयोग कर खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

अमर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...