3 नहीं, अब 4 बेली ब्रिज के निर्माण के बाद विक्रमशिला सेतु पर शुरू होगा आवागमन, 7 जून डेडलाइन तय

भागलपुर : भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात सुचारु करने को लेकर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा बेली ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से के साथ-साथ अब चार जगहों पर बेली ब्रिज के निर्माण के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। तीन बेली ब्रिज की लॉन्चिंग हो चुकी है, जबकि अब चौथे स्पैन पर बेली ब्रिज लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नवगछिया की ओर से दूसरे स्पैन पर बेली ब्रिज का काम पूरा हो गया है।

भागलपुर की ओर 24 मीटर वाले स्पैन पर तीसरा बेली ब्रिज लगभग तैयार है

वहीं भागलपुर की ओर 24 मीटर वाले स्पैन पर तीसरा बेली ब्रिज लगभग तैयार है। अब भागलपुर की ओर से ही एक अन्य स्पैन पर चौथे बेली ब्रिज का कार्य शुरू किया जाएगा। बीआरओ और जिला प्रशासन की तैयारियों के अनुसार, सात जून से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बीआरओ के इंजीनियर विशेष तकनीक के जरिए बेली ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान पुल की संरचना सुरक्षित बनी रहे। टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

Bha DM 1 1 22Scope News

Bha DM 2 1 22Scope News

DM डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज सेतु पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज सेतु पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सात जून की तय समयसीमा तक काम पूरा कर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। बीआरओ के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विपिन कुमार चंद लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तीन स्पैन पर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग हो चुकी है। एक अंतिम लॉन्चिंग बची हुई है, जो 140 फीट के स्पैन पर भागलपुर की ओर से होनी है। वह भी बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। लोगों से हमारा जो कमिटमेंट था कि सात जून से पहले छोटे वाहनों का परिचालन शुरू कर देंगे, उसे हम जरूर पूरा करेंगे।

Bha DM 3 1 22Scope News

Bha DM 4 22Scope News

चौथे बेली ब्रिज को लेकर टेक्निकल ऑडिट रिपोर्ट में उस स्पैन में मामूली तकनीकी समस्या बताई गई थी – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि चौथे बेली ब्रिज को लेकर टेक्निकल ऑडिट रिपोर्ट में उस स्पैन में मामूली तकनीकी समस्या बताई गई थी, जिस कारण वहां भी बेली ब्रिज बनाया जा रहा है। पुल निर्माण निगम, बीआरओ और पथ निर्माण विभाग के वरीय अभियंता लगातार काम में लगे हुए हैं। ट्रैफिक रेगुलेशन, सड़क निर्माण, एंगल सुधार, पोर्टा केबिन, लाइनिंग मार्किंग और सिंगल लेन रेगुलेशन जैसी सभी छोटी-बड़ी तैयारियों पर टीम काम कर रही है। सात जून से पहले आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। वहीं क्षतिग्रस्त हिस्से पर स्थाई स्पैन निर्माण को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

Bha DM 5 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भागलपुर में तेज बहाव में धंसा पुल, करीब एक लाख लोग प्रभावित, तेजस्वी ने ली चुटकी

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...