आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में बुधवार की शाम ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे अधेड़ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों में एक को परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि दो लोगों का इलाज परिजन परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घायलों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी ध्रुव यादव का 32 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय एवं उसी गांव के निवासी 50 वर्षीय गांधी शर्मा एवं 35 वर्षीय मनोज महतो शामिल है।
यह भी पढ़े : रेलवे लाइन पर रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


