Commercial Advertisment

रेलवे लाइन पर रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद

आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र में घर से निकले एक रिटायर्ड आर्मी मैन का शव बरामद हुआ है। उनका शव नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर स्थित रेलवे लाइन के किनारे से शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया है। शव के मिलने से आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

वहीं परिजन द्वारा उनके दोस्तों पर ही फोन कर घर से बुलाकर मारपीट कर व घसीट कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक पीरो थाना क्षेत्र के गहबर टोला गांव निवासी स्व. जगमोहन सिंह के 63 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सिंह है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में ही अपना मकान बनाकर रहते थे।

यह भी पढ़े : आरा के छात्र का शव TRAIN में बरामद, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...

Dhanbad Delhi Special Train: धनबाद से दिल्ली जाने से पहले जान...

Dhanbad Delhi Special Train: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से...