Advertisment

औरंगाबाद: छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, 30 घायल

घटना के दौरान 7 पुलिसकर्मी भी झुलसे

औरंगाबाद : जिले में बड़ा हादसा हुआ. छठ का प्रसाद बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया.

सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई.

आग में झुलसने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे सात पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले की है.

blast12 22Scope News

गैस लीक होने से लगी आग

बताया जाता है कि शाहगंज मुहल्ले में तकरीबन 2ः30 अनिल गोस्वामी के घर में छठ पर्व हो रहा था.

परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे. इसी दौरान गैस रिसने लगा और आग पकड़ लिया.

जिसके बाद मुहल्ले में भगदड़ मच गई. मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए.

लेकिन आग की लपटें और तेज होने लगी. इसकी सूचना मुहल्ले वालों ने नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गए. लेकिन आग धीरे-धीरे बढ़ता गया और अचानक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसमें करीब 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

blast1 22Scope News

ये पुलिसकर्मी हुए घायल, 25 की हालत गंभीर

घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार चल रहा है. घायलों में पुलिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो. मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो. शाब्दिर, मो. असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो. छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें 25 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

blast123 22Scope News

गृह स्वामी ने दिया बड़ा बयान

वहीं गृह स्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर में छठ पर्व हो रहा था. सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे. इसी बीच गैस रिसने लगा और आग पकड़ लिया. इसके बाद परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के मुहल्ले के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी. इसके बाद मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए, तभी पुलिसकर्मी की टीम भी पहुंची. तबतक आग का लपेटा तेज पकड़ लिया था और अचानक घर का गैस फट गया जिसके कारण 30 से अधिक लोग झुलस गए.

कई घायलों को किया गया रेफर

घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया. इसके बाद लोग अपने-अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए. वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा कई घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया. बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

blast1234 22Scope News

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वही नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मुहल्लेवासियों ने दी. सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. लेकिंन तभी अचानक जोर से ब्लास्ट हुआ जिसमें लोग झुलस गए. हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी घटना की पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि गैस फटने से आग लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...