Giridih में बनेगा 30 किलोमीटर लंबा रिंग रोड-सुदिव्य सोनू

Giridih : विधानसभा चुनाव के पहले गिरिडीह के रुके हुए योजनाओं को गति देने में गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू जुट गए हैं। इसी को लेकर सोमवार को जेएमएम के पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को लेकर सदर विधायक सुदिव्य सोनू ने कई जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के जिला सचिव महालाल सोरेन भी शामिल हुए।

एक आरओबी की स्वीकृति मिल चुकी है

इस मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा कि गिरिडीह विधायक बनते ही एक बड़े प्रोजेक्ट जरियागादी आरओबी की स्वीकृति मिल चुकी थी और अब इसका सर्वे कार्य पूरा होने के साथ डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होना है। वही दो और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सदर विधायक सोनू ने कहा कि उनका प्रयास है कि अब गिरिडीह को भी रिंगरोड की सौगात मिले। रिंगरोड के बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Baghmara में युवती के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार… 

उन्होंने कहा कि 30 किलोमीटर का प्रस्तावित रिंग रोड भी मिशन मोड में तैयार किया जाना है। 30 किलोमीटर वाला रिंग रोड का डीपीआर भी जल्द तैयार किया जाना है। गिरिडीह डुमरी रोड के जोड़ापहाड़ी के समीप रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा और सीसीएल के चिंकल्स अग्दोनी, गादी, चतरो वाया महुआर होते हुए बेंगाबाद कनेक्ट होगा।

रिंगरोड में दो अंडरपास के साथ चार ब्रिज का निर्माण होगा

राज्य सरकार ने इसके निर्माण को लेकर मंजूरी दिया है। इस रिंगरोड में दो अंडरपास के साथ चार ब्रिज का निर्माण किया जाना है। जबकि तीसरे प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए सदर विधायक सोनू ने कहा कि अभी गिरिडीह से रांची जाने में तीन घंटे का समय लगता है। लिहाजा, एक प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया था। जिसकी स्वीकृति मिली है।

ये भी पढ़ें- Bokaro में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस जवान सहित 3 दर्जन लोग घायल, स्थिति तनावपूर्ण… 

सदर विधायक सोनू के अनुसार 150 किलोमीटर का होली टूरिस्ट कॉरिडोर का निर्माण होना है और राज्य के मंत्री बसंत सोरेन ने भी इसकी स्वीकृति ‍दी है। जो रांची, ओरमांझी, गोला, रजरप्पा, लुगुबुरु से गुजरते हुए मधुबन के मरांग बुरु से कनेक्ट होगा। उसके बाद देवघर के बुढ़ाई होते हुए देवघर से जुड़ेगा। तीनो प्रोजेक्ट को लेकर सदर विधायक सोनू ने कहा की तीनो प्रोजेक्ट की मजूरी मिलते ही कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...