विधानसभा की कार्यवाही के बीच अचानक CM ने बजाई ताली, विपक्ष को इस बात की दी बधाई

पटना: मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन था। सदन में सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किये। सदन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सभी सवालों का जवाब दिया। इस दौरान राजद विधायक ललित यादव ने निजी स्कूलों को लेकर सवाल किया। शिक्षा मंत्री ने सवाल का जवाब तो दे दिया लेकिन विधायक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से सवाल स्थगित करने की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष ने राजद विधायक की मांग को यह कहते हुए कि आपके सवाल का जवाब सरकार ने दे दिया है फिर स्थगित क्यों किया जाये रद्द कर दिया। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करना शुरू कर दिया। विपक्ष के हंगामे पर CM नीतीश कुमार खड़ा हुए और कहा कि अगर कहीं कोई गड़बड़ी है या आपको कुछ परेशानी है तो हमें लिख कर दीजिये हम कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें – राजधानी Patna में गड्ढे में गिरा ई रिक्शा, लोगों ने बचाई मासूम की जान

इसके साथ ही CM नीतीश ने विपक्ष के हंगामे पर भी ताली बजाते हुए चुटकी ली और कहा कि आप सब हमारे विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं, हमारा विरोध कर रहे हैं इसके लिए आप सबको बधाई। अब शांत हो जाइये और अगर कुछ दिक्कत है तो हमें लिख कर दीजिये। CM नीतीश कुमार के इस बात के बाद विपक्षी विधायक शांत हो गये और सदन निर्बाध रूप से चलता रहा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img