पुलिसलाइन के मेस में खीर खाने से 33 प्रशिक्षु सिपाही बीमार, चार सिपाहियों की हालत गंभीर

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पुलिसलाइन के मेस में खीर खाने से 33 प्रशिक्षु सिपाही बीमार हो गए. आनन फानन में सभी बीमार सिपाहियों को देर रात्रि सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती चार सिपाहियों की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने पर एसपी नवीन चंद्र झा सदर अस्पताल पहुंच कर बीमार सिपाहियों का हाल जाना.

बताया जाता है कि बीती रात प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए मेस में भोजन के साथ खीर भी बना हुआ था. केवल 33 सिपाहियों ने खीर खाया. खीर खाने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों की देर रात तबियत बिगड़ने लगी. सभी 33 प्रशिक्षु सिपाहियों को उल्टी और पेट दर्द होने लगी. सभी सिपाहियों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती चार सिपाहियों की हालत गंभीर बनी हुई थी. लेकिन अन्य सिपाहियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

वहीं डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता और सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार समेत कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि प्रथम दृष्टया फूड प्वाईजनिंग का मामला प्रतित हो रहा है. पुलिस ने मेस में दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

जानें पालक खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...