पटना साहिब में 357वां प्रकाश उत्सव पर प्रभात फेरी के साथ हुआ प्रारंभ

पटना सिटी : बोले सो निहाल, तख्त श्री अकाल, वाहेगुरु जी की खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह की गूंज से पटना का पूरा इलाका सोमवार की सुबह गूंज उठा। बड़ी प्रभात फेरी के साथ तख्त श्री हरमंदिर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वां प्रकाश उत्सव पर्व का प्रारंभ हो गया। ढोल, ताशा, नगाड़ा, घोड़ा और ऊंट के साथ पटना साहिब के गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाला गया। पटना के अशोक राजपथ पटना मुख्य मार्ग होते हुए वापस पटना साहिब गुरुद्वारा लौटा।

प्रभात फेरी में सबसे आगे पंच परमेश्वर लोगों को अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कर रहे थे। बाहर से आयी महिला संगतो ने गुरु के भजन गाकर शमा बंधा। कड़ाके की ठंड के बावजूद सिख समुदाय के सगतो में भक्ति से की धूम में झूमते नजर आए। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वां प्रकाश उत्सव पर्व 2024 पटना साहिब में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार से बड़ी प्रभात फेरी के साथ ही प्रारंभ हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सोमवार से ही सिख समुदाय के लोग भक्ति में डूबे नजर आए। भारतवर्ष से कई राज्यों से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। इसके साथ ही अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से भी सिख समुदाय के श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं।

प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसको लेकर पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा ने पटना सिटी के गुरुद्वारा साहब प्रबंधन कमेटी के साथ बैठक करके वहां के सभी स्थितियों का जायजा लिया है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को दिया है। इसके अलावा वरीय आरक्षी अधीक्षक ने बाहर से आने वाले संगत के लिए सभी तरह की व्यवस्थाओं को करने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिया है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img