निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए खेसारी लाल ने मांगा वोट, किया चुनाव प्रचार

रोहतास : बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज के मैदान में भोजपुरी अभिनेता व काकाराट लोकसकभा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी के चर्चित अभिनेता खेसारी लाल यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने काराकाट के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए वोट मांगा।

GOAL Logo page 0001 26 22Scope News

पवन और खेसारी के जनसभा में भारी भीड़

इस दौरान भारी भीड़ उमर पड़ी। भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ इतनी अधिक हो गई की लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के निकट आ गए। वहीं मंच पर भी काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। समर्थकों ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया।

 

ऐसी क्या नौबत आई कि हम कलाकारों को राजनीति में आना पड़ रहा है – पवन 

पवन सिंह ने बताया कि आज ऐसी क्या नौबत आई कि हम कलाकारों को राजनीति में आना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि नेताओं ने जब बढ़िया काम नहीं किया, तब अभिनेताओं को आना पर रहा है। आज जब नेताओं से लोगों का मन उचट गया, तो हम लोग जैसे गायक अभिनेता सामने आ रहे हैं और जनता उन्हें पसंद कर रही है।

खेसारी ने पवन सिंह को बताया अपना बड़ा भाई

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए पवन सिंह के संघर्ष की प्रशंसा की तथा कहा कि पवन सिंह शुरू से मददगार रहे हैं तथा जरूरतमंदों को काफी मदद पहुंचाए है। यही जज्बा काराकाट के लोगों को भा रहा है। पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का जोरदार स्वागत किया।

 

यह भी पढ़े :सम्राट ने कहा- सासाराम से जीत होगी अविराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...