390 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

मोकामा : पटना जिले के मोकामा थाना को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की है। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 390 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार, किए गए हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।

Mokama Ganja 1 22Scope News

पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है

पुलिस फिलहाल इन तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है। बरामदगी की गंभीरता और खेप की विशालता को देखते हुए इस पूरे ऑपरेशन का विस्तृत विवरण और तस्करों के नेटवर्क का खुलासा पटना ग्रामीण एसपी द्वारा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।

Mokama Ganja 2 22Scope News

Mokama Ganja 22Scope News

यह भी पढ़े : सूखे नशा के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, गांजा, नगद के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...