अररिया : अररिया के पलासी थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अररिया में पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बनखत्ता चौक स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान से तीन सौ पांच ग्राम तथा पलासी चौक से तीन ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता पाई है। इस दौरान पलासी पुलिस ने चार स्मैक धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए 53 हजार सात सौ रुपए नगद व दो बाइक और चार मोबइल भी जब्त किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े : अररिया में मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
मंटू भगत की रिपोर्ट


