Breaking : गंगा नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूबे, 3 शव बरामद, एक की तलाश जारी

मुंगेर : गंगा नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूबे – बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर आ रही है। गंगा नदी के पानी से भरे गड्डे में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूबे जिसमें तीन बच्चों का शव मिल चुका है जबकि एक की तलाश जारी है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी जगह चीख पुकार होने लगी। दरअसल, मामला शुक्रवार की देर शाम चार बजे के आस-पास कोतवाली थाना क्षेत्र लाल दरवाजा चिमनी भट्टा के पास गड्डे में भरा गंगा नदी के पानी में चार बच्चे स्नान कर रहे सभी बच्चे थोड़ी देर में डूबने लगे।

वहीं साथ में गए एक अन्य बच्चे ने स्नान नहीं किया। सभी को डूबता देख बच्चे ने घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण व परिजन मोके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने काफी मशक्क्त के बाद तीन बच्चे के शव को निकाल लिया लेकिन अंधेरा होने के कारण एक बच्चे का शव नहीं मिल पाया। वहीं सभी बच्चो को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल लाया गया जंहा डॉक्टरों ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे में आकाश कुमार (10 साल), शिवम कुमार (10 साल) और अर्णव कुमार (10 साल) है।

गंगा नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूबे , 3 शव बरामद, एक की तलाश जारी

वहीं अजीत यादव का 10 वर्षीय पुत्र दिलखुश का शव बरामद नहीं किया गया है। बताया जाता है कि सभी बच्चे एक हम उम्र है और सभी लाल दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकरी जब जिला प्रसाशन व स्थानीय पुलिस को दी लेकिन बचाव राहत दल की टीम नहीं पहुंची। हम ग्रामीणों मिलकर डूबे हुए तीन बच्चे के शव को निकाला लेकिन अंधेरा होने के कारण एक बच्चे को नहीं निकाल पाया।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...