लूट के बाइक के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी के एसपी योगेंद्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता करके बताया कि पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय जेल से छूटने के बाद राजनगर थाना क्षेत्र के ललित लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष सहनी के द्वारा अपने गैंग के अपने ग्रामीण सोनू सहनी, मिथिलेश प्रसाद और राजनगर थाना क्षेत्र के शिवीपट्टी गांव के संतोष कुमार यादव के साथ जिले में अपराधिक घटना को अंजाम देने में लगा था।

मनीष व अन्य अपराधियों को जयनगर में लूट के मोटरसाइकिल के साथ पकड़े जाने के बाद इन सभी से पूछताछ की गई – SP योगेंद्र कुमार

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मनीष कुमार सहनी व अन्य अपराधियों को जयनगर में लूट के मोटरसाइकिल के साथ पकड़े जाने के बाद इन सभी से जब पूछताछ की गई। बीते गुरुवार को एक एमआर और शुक्रवार को एक बैंककर्मी को बाइक और बैग लूट के प्रयास में असफल होने पर गोली मार दिया था। गिरफ्तार लुटेरे के पास से एक किलो 630 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन लूट की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किया गया है।

Madhubani SP 1 22Scope News

अपराधकर्मी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर व बेगूसराय इत्यादि रेल क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दे चुके हैं – SP

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि ये अपराधकर्मी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय रेल क्षेत्र में डकैती इत्यादि की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इन लोगों का मधुबनी जिले में अपराधिक इतिहास नहीं था। ये अपराध कर छुप जाते थे लेकिन राजनगर पुलिस के द्वारा पकड़े गए।

Madhubani SP 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img