4 घंटे और 4 दर्जन राउंड फायरिंग फिर अंत में पुलिस…, बालू माफियाओं के साथ पटना पुलिस की…

160
फायरिंग
4 घंटे और 4 दर्जन राउंड फायरिंग फिर अंत में पुलिस..., बालू माफियाओं के साथ पटना पुलिस की...
Advertisment

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों पुलिस अपराधियों के ऊपर बिल्कुल भी रहम करने के मूड में नहीं दिख रही है। एक बार फिर राजधानी पटना से सटे बिहटा में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब चार घंटे चली इस मुठभेड़ में आखिरकार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक एके 47, .315 बोर राइफल और करीब 160 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा के डोरीगंज के संजय राय, अजित कुमार, पालीगंज के सोनू कुमार और भोजपुर के शिवगंज थाना क्षेत्र निवासी यश कुमार के रूप में की गई।

Advertisment

मामले में एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बिहटा थाना क्षेत्र के सोन इलाके में बालू माफिया संजय सिंह गिरोह के सदस्यों के द्वारा नाविकों से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने और अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पटना सिटी पश्चिमी एसपी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज की टीम ने अमनाबाद सोन नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

यह भी पढ़ें – राहुल को पता है इसलिए नहीं लिया तेजस्वी का नाम, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा…

उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ में अपराधियों ने एके 47 और राइफल से पुलिस पर करीब 3 दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई जबकि पुलिस ने भी करीब एक दर्जन फायरिंग की। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी को गोली नहीं लगी लेकिन पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई जबकि 5 से 7 अपराधी भागने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार अपराधी बालू माफिया संजय सिंह गिरोह के सदस्य हैं जो प्रतिदिन नाविकों से चार से छः हजार रूपये रंगदारी के रूप में वसूलते थे। फ़िलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है और अपराधियों ने एके 47 कहां से लाई इसकी जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में अब सिर्फ खेती नहीं होगी क्लबिंग भी…, राज्य सरकार कर रही क्लब संस्कृति को जिंदा…

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates