5 हाथियों की मौत केस में 4 अफसर आरोपी बनाए गए

रांची:  मुसाबनी में पिछले वर्ष पांच हाथियों के करंट से मौत मामले में चार अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। हाथियों की मौत मामले में हिंदुस्तान ताम्र परियोजना (एचसीएल) घाटशिला के डायरेक्टर, एचसीएल के विद्युत संचयन के महाप्रबंधक, झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के घाटशिला के सहायक विद्युत अभियंता और मुसाबनी के कनीय विद्युत अभियंता को आरोपी बनाया गया है।

यह जानकारी भारत सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आरटीआई कार्यकर्ता कृतिवास मंडल की शिकायत के जवाब में दी है। गौरतलब है कि मुसाबनी वन क्षेत्र में 21 नवंबर 2023 कोहाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई थी।

इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता कृतिवास मंडल ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग से की थी। विभाग ने इसकी जांच की जिम्मेदारी वन जीव अपराधी नियंत्रण ब्यूरो के सहायक निदेशक अतुल चौधरी को सौंपी गई थी, जिसमें जांच रिपोर्ट दे दी गई है।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 9 हाथियों का झुंड सुवर्णरखा नदी को पार कर ऊपर बांधा वन क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां 21 नवंबर की रात में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से नौ हाथियों के झुंड में से पांच हाथियों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वन विभाग की ओर से न्यायालय में आरोप दर्ज कराया गया है।

Dhanbad Toto Drivers Protest: क्या रेलवे पार्किंग में चल रहा था...

Dhanbad Toto Drivers Protest: झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में कथित अवैध वसूली और टोटो ड्राइवरों...

Jamshedpur Brain Malaria: पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, 4...

Jamshedpur Brain Malaria: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पोटाका सहित...

‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त...

पटना : बिहार को टीबी से मुक्त करने के संकल्प के साथ 'टीबी-मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य में चलाए जा रहे टीबी स्क्रीनिंग...