सड़क दुर्घटना में एक मासूम समेत 4 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

औरंगाबाद : औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। घटना कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप की है। जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कासमा पुलिस द्वारा लाया गया। घायल में सलैया थाना क्षेत्र के बेरी बरई बिगहा निवासी नरेश चौरसिया पुत्र प्रमोद कुमार चौरसिया, उनकी पत्नी सीमा कुमारी एवं एक वर्षीय बच्चा है। दूसरी बाइक सवार घायल की पहचान गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी बजरंगी यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में किया गया है।

रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एके केसरी ने बताया कि प्रमोद कुमार चौरसिया उनकी पत्नी सीमा कुमारी एवं उनका बच्चा खतरे से बाहर है लेकिन संतोष कुमार की स्थिति काफी गंभीर है। सर में काफी चोटे हैं और कान से काफी ब्लीडिंग हो रही है। संतोष कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर किया गया है। घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि हम लोग पूरे परिवार से बाइक के माध्यम से लोहरा गांव से अपने गांव लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और हम सभी लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े : बधार में मिली अज्ञात युवती की शव, इलाके में मची हड़कंप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...