बधार में मिली अज्ञात युवती की शव, इलाके में मची हड़कंप

औरंगाबाद : औरंगाबाद में आज एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मची हुई है। घटना गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बंदेया पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। बंदेया थानाध्यक्ष दिनेश पासवान ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की सोसुना गांव स्थित बधार में एक युवती का शव है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है और और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष दिनेश पासवान ने यह भी बताया है कि युवती की पहचान नहीं हो पा रही है। मृतिका का उम्र लगभग 20 वर्ष है। वह क्रिमब्लु छिटदार कुर्ती एवं लाल रंग का दुपट्टा लिए हुए है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को पहचान हेतु 72 घंटा तक रखा जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह युवती हमलोग की गांव की नहीं है। बुधवार की रात करीब 10 बजे तक हमलोग देखें थे। वहां कुछ नहीं था। मगर आज सुबह करीब आठ बजे के आसपास लोगों ने देखा की एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद क्षेत्र में अलग- अलग तरह की आसंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : 2 बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...