स्कूल से भाग स्नान करने गए दो सहोदर भाइयों समेत 4 स्कूली बच्चे डूबे…

खगड़िया: बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान चार स्कूली बच्चे डूब गये। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र की है जहां स्कूल से भाग कर स्नान करने के लिए गए चार स्कूली बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुट गई है।

लोगों ने बताया कि ललित प्रसाद चौरिसया के बेटे गोलू और करण तथा अनुज प्रसाद चौरसिया की दो बेटी अनु और अंशु कुमारी स्कूल से भाग कर स्नान करने के लिए चले गये। स्नान करने के दौरान सभी पानी भरे गड्ढे में डूब गये। बच्चों के कपड़े लोगों ने घटनास्थल से बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – बेख़ौफ़ अपराधियों ने किराना व्यवसायी को मारी गोली, ले भागे…

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही परिवार के थे। दोनों लड़के सहोदर भाई थे जबकि दोनों चचेरी बहनें थी। फ़िलहाल घटनास्थल पर सीओ और स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निकाला गया जागरूकता रथ…

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...