स्नान करने के दौरान डूबे 3 बच्चे, 1 को बचाया गया, दो बच्चे…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे डूब गये जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया की है जहां तीन बच्चे स्नान करने के ली सिकरहना नहीं पहुंचे थे। स्नान के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए जिससे वे डूब गये। बच्चों को डूबते देख स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया और एक बच्ची को सकुशल निकाल लिया जबकि दो को नहीं बचा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें – Lalu यादव हैं तो हम भी…, तेज प्रताप प्रकरण में अब सामने आये अनुष्का के मामा ने दे दी बड़ी चेतावनी…

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस की मदद से गोताखोर को बुलाया गया जिन्होंने एक 13 वर्षीय नाजेया खातून का शव बरामद किया है जबकि एक अन्य 6 वर्षीय शहजाद आलम की खोजबीन जारी है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है, फ़िलहाल स्थानीय गोताखोर एक बच्चे को खोजने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   LJP की पूर्व प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अवगत कराया क्षेत्र की समस्याओं से…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...