न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निकाला गया जागरूकता रथ…

भागलपुर: न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी तथा जनसुलभ बनाने के लिए भागलपुर में प्रधान जिला न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू की गई है। विशेष अभियान 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाई जा रही है। अभियान के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ निकाला गया है जो विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर लोगों को जागरूक कर रही है।

यह भी पढ़ें – जन सुराज की बनेगी सरकार तो सबसे पहले खत्म होगी शराबबंदी, नालंदा में…

जागरूकता रथ को व्यवहार न्यायालय परिसर से फॅमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राजकुमार राजपूत सहित विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान की प्रक्रिया उसके लाभ और त्वरित न्याय की संभावनाओं की जानकारी देगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों में कमी लाना और जनता को आसान, सुलभ एवं शांतिपूर्ण न्याय दिलाना है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भगवान कृष्ण ने की थी गयाजी में इस शिवलिंग की स्थापना, मुगलों ने भी…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...