Bokaro Crime : घरों में घुसकर डाका डालने वाले गैंग के 5 अपराधी गिरफ्तार, सोने-चांदी समेत…

Bokaro Crime : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र और जरीडीह थाना क्षेत्र में एक के बाद कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम देनेवाला और पुलिस के लिए सिरदर्द बने आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। पुलिस की बड़ी करवाई करते हुए मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार साथ ही चोरी के कई समान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बोकारो एसपी कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने चोरी की घटना का किया खुलासा।

Bokaro Crime : स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने पांच चोरों को पकड़ा

बताते चले कि बोकारो के कसमार और जरीडीह थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया था। जहां लगातार हो रहे चोरी की वारदात को रोकने के लिए बोकारो एसपी के निर्देश पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया। जिसके आधार पर जारीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 27-28 अगस्त की रात हुई चोरी के साथ ही कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के दो घरो में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

बोकारो एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया और समान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में रवि कुमार खेरवार, अंगरक्षक खेरवार, कोहिनूर खेरवार, आशुतोष उर्फ सन्नी और अभय कुमार साव शामिल हैं। पूछताछ में इन्होंने बहादुरपुर समेत कसमार थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात कबूल की।

Bokaro Crime : नगद और सोना चांदी के जेवरात समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने इनके पास से हुंडई एक्सटर कार, 40 किलो कांसा-पीतल के बर्तन, सोना-चांदी के जेवरात (गलाया हुआ), बजरंगबली लॉकेट, ₹4,500 नकद, सोनाटा घड़ी व चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में हाल की चोरियों का खुलासा हो गया है।

छापेमारी दल में पु.नि. शैलेन्द्र कुमार सिंह, पु.अ.नि. विपिन चन्द्र महतो, भजन लाल महतो, राजू कुमार मुंडा, हितनारायण महतो, कुन्दन कुमार, विकास कुमार विश्वकर्मा और स.अ.नि. मनोज ठाकुर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र की कई चोरियों का पर्दाफाश हो गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...