मिशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलयात्रियों का पैसा और सामान चोरी करनेवाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

धनबादः मिशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलयात्रियों का पैसा और सामान चोरी करनेवाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 अपराधी को गिरफ्तार किया गया. रेलवे पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की रेलयात्रियों का सामान चोरी करनेवाले अंतर्राजीय गैंग के पांच अपराधी ट्रेन संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्स्प्रेस में चलती ट्रेन के कतरास में धीरे होने पर चढ़े है तथा यात्री का सामान चोरी करते हुए धनबाद आनेवाले हैं.

मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह, उप-निरीक्षक कुन्दन कुमार, आरक्षी सोनू कुमार पांडे, आरक्षी प्रविन्द कुमार, सभी रेसुब पोस्ट धनबाद तथा स.उ.नि. सुशील कुमार के साथ आरक्षी श्रीभगवान ओझा, आरक्षी फूलचंद महतो, आरक्षी विनय कुमार, सभी CIB/DHN ट्रेन के धनबाद पहुंचने से पहले धनबाद रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर छुपकर निगरानी करने लगे. मदार-कोलकाता एक्स्प्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर चेक किया गया, लेकिन पांचों अभियुक्त धनबाद स्टेशन आने के पहले ही गाड़ी धीरे होने पर उतरकर भाग गए.

रेलवे पुलिस ने होटल में छापेमारी कर चोरों को दबोचा

इसके बाद फिर से मुखबिर ने रेलवे पुलिस को सूचना दी की पांचों चोर ने ट्रेन में कई यात्रियों का पर्स आदि चोरी कर लिया है. सभी चोर वर्तमान में भिस्टीपाड़ा, धनबाद स्थित होटल जील में ठहरे हुए हैं. सूचना से थाना प्रभारी, GRP/DHN को अवगत कराया गया, जिसके उपरांत GRP/DHN के अवर निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तथा आरक्षी शंकर बारा साथ रेसुब के उक्त सभी अधिकारी व स्टाफ उक्त होटल पहुंचे तथा प्रभारी निरीक्षक के द्वारा होटल के रीसेप्शन पर बैठे स्टाफ से पूछताछ की गई. जिससे पता चला कि 5 लोगों ने दो कमरा बुक किया है.

जिसके बाद पांचों चोर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि पांचों चोर दिलली के सुल्तानपुरी इलाके के रहने वाले हैं. पांचों चोर चोरी और पॉकेटमारी करते हैं. चोरों के पास से 47 हजार नकद, 01 स्मार्टफोन, 03 पुराना हैंडवाच, 02 पॉकेट काटनेवाला औजार, 02 ट्राली बैग का चेन खोलनेवाला औजार, 01 एयरटेल कंपनी का सिम और आर्टिफिशियल गहना बरामद किया गया.

बरामद सभी सामानों को उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह के द्वारा जब्त किया गया. पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिल्ली के कई थानों में हमारे विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज है. सभी के विरुद्ध स.उ.नि. सुशील कुमार, रेसुब, सीआईबी, धनबाद के द्वारा एक लिखित शिकायतपत्र के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु GRPS/DHN को सुपुर्द किया गया है. बरामद सामानों का कुल अनुमानित मूल्य 75 हजार है.

अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर में (1)राजपाल सिंह, उम्र-47 वर्ष, पिता-रीछपाल सिंह, पता-G-58, सुल्तानपुरी, (2)प्रवीण कुमार, उम्र-26 वर्ष, पिता- राजेश कुमार, पता-5/58C, West Friends Enclave, G-Block, सुल्तानपुरी, C Block, (3)विजेंदर सिंह, 42 वर्ष, पिता-ताराचंद, पता-B-7/355, Near Sultanpuri, (4) हिमांशु, उम्र-31 वर्ष, पिता-हरपाल, पता-E-7/64, सुल्तानपुरी, और (5) जयवीर सिंह, उम्र-42 वर्ष, पिता-महावीर सिंह शामिल हैं. जयवीर सिंह ने बताया कि वह इसका मुख्य सदस्य/ऑपरेटर है, जिसे सभी मशीन कहते हैं. वह पहले टारगेट यात्री को चुन लेते हैं, जिसका सामान चोरी करना है. उक्त यात्री को गिरोह के सदस्य घेरकर भीड़ बना लेते हैं. तब वह अपने औजार की मदद से ऑपरैट कर सामान चोरी कर लेता था.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...