Advertisment

गांव से 5 लड़कियां हुई थी गायब, गुजरात से 4 हुई बरामद

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां 19 जून को नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच लड़कियां गायब हो गई थी। चार लड़कियों को गुजरात के गांधीनगर से बरामद कर लिया गया। बता दें कि 19 जून को दिन के 10 बजे नौहट्टा के एक ही मोहल्ले की पांच लड़कियां घास काटने के बहाने घर से निकली और गायब हो गई। दो दिनों के बाद ग्रामीणों ने पूरी खोजबीन करने के उपरांत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू किया तो पता चला कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव की रहने वाली एक महिला रीमा देवी ने ही अन्य चार लड़कियों को अपने साथ लेकर चली गई है।

Goal 7 22Scope News

लड़कियों को पहले सासाराम स्टेशन लाया गया, फिर वाराणसी से जयपुर होते लया गया गांधीनगर – SP रौशन कुमार

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि लड़कियों को पहले सासाराम रेलवे स्टेशन लाया गया, वहां से वाराणसी जयपुर होते हुए फिर गुजरात के गांधीनगर ले जाया गया। सभी नाबालिक लड़कियां गरीब परिवार की हैं। ऐसे में सभी को बेहतर काम धंधा दिलाने के नाम पर गुजरात ले जाया गया था। बाद में रोहतास पुलिस ने गांधीनगर पुलिस के सहयोग से इंफोसिटी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से चार लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। वही पांचवी महिला रीमा देवी की तलाश जारी है। इस संबंध में पुलिस एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब बरामद चार लड़कियों को रोहतास पुलिस के सहयोग से लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सासाराम के वेदा नहर में डूबा व्यक्ति, कल से ही थे लापता…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...