55 दिनों से गायब 5 साल की मासूम बच्ची ‘उमरा’ का शव गड्ढे से बरामद

commercial advertisement
Ad

सासाराम : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां डेहरी थाना क्षेत्र के न्यू डिलिया मोहल्ले से पिछले 55 दिनों से गायब पांच साल की मासूम बच्ची ‘उमरा’ का शव उसके घर के पीछे के एक गड्ढे से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। बता दें कि 31 दिसंबर को पांच वर्षीय बच्ची अचानक मोहल्ले से गायब हो गई थी। इसके बाद लगातार धरना, प्रदर्शन तथा आंदोलन चल रहा है। लेकिन आज जब पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जान शुरू की और क्राइम सीन को क्रिएट कर तहकीकात शुरू किया तो घर के थोड़ी दूर पीछे एक गड्ढे से उमरा का शव बरामद हो गया। शव की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है।

उमरा नामक बच्ची का शव मिलने से पूरा इलाका सन्न है

आपको बता दें कि लगभग 55 दिनों के बाद उमरा नामक बच्ची का शव मिलने से पूरा इलाका सन्न है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल पर बने हुए है। उनका कहना है कि पूरे मामले में लगातार पुलिस सक्रिय है और कई बिंदुओं पर जांच करने के उपरांत शव बरामद हुआ है। चुकी मृतक के पैरंटस हत्या की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके उपरांत थी कुछ कहा जा सकता है। एफएसएल की टीम तालाब के पानी की सैंपल के अलावा आसपास के चीजों को इकट्ठा कर जांच शुरू किया है। नन्ही बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव है। मौके पर पुलिस बल की तनाती कर दी गई है।

यह भी देखें :

SP ने कहा- नई टीम बनाकर तहकीकात शुरू की, तब जाकर मिली सफलता

एसपी का कहना है कि लगभग डेढ़ महीने तक कोई सुराग नहीं मिलने के उपरांत पुलिस ने नई टीम बनाकर फिर से तहकीकात शुरू की। तब जाकर उसे सफलता मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सवाल उठता है कि पुलिस की पूरी टीम पिछले डेढ़ महीना से अधिक तक बच्चे की तलाश में लगी रही, कई बिंदुओं पर जांच की गई। लेकिन कहीं भी सुराग नहीं मिला। अंततः बच्ची का शव घर के पास ही गड्ढे से बरामद होना पुलिस के जांच एवं तहकीकात पर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़े : पिकअप वैन ट्रक से टकराया, दो कुंभ यात्रियों की मौत, नौ से अधिक लोग घायल

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पलनवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...